फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी फरार होने की खबर से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

जेल से कैदी फरार होने की खबर वायरल होने पर जिला जेल में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने जेल में सर्च अभियान चलाया और सभी कैदी और बंदियों की गिनती की। बंदियों और कैदियों की गिनती पूरी होने पर जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दरअसल, बुधवार की दोपहर जिला जेल से दो कैदी फरार होने की खबर व्हाट्स ऐप पर फैल गई। इसकी जानकारी जब जेल प्रशासन को हुई तो हड़कंप मच गया। जेल अधीक्षक आरबी पटेल, जेलर ज्ञानप्रकाश ने बंदी रक्षकों समेत तैनात फोर्स को अलर्ट कर जेल में सर्च अभियान चलाया। साथ ही बंदी और कैदियों की गिनती की। जेलर ज्ञानप्रकाश ने बताया कि जेल में बंदियों और कैदियों की गिनती की गई तो संख्या पूरी निकली हैं। उन्होंने बताया कि यह भ्रामक खबर कहां से और कैसे वायरल हुई? इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें