फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 लाख की लूट कर कांवड़िए बन गए पर धरे गए

Sat, 30 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी)/शाहजहांपुर।
विज्ञापन
loot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोला में छीना था सराफ का थैला, कटरा में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए चारों बदमाश
विज्ञापन

दिल्ली और मध्य प्रदेश के निकले लुटेरे
लग्जरी कार से पहुंचे दिल्ली और मध्य प्रदेश के चार बदमाश गोला की एक सराफा दुकान से दिनदहाड़े 80 लाख रुपये के जेवर से भरा थैला लूट कर भाग गए। सूचना पर अलर्ट मीरानपुर कटरा थाने की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ग्रामीणों की मदद से चारों को दबोच लिया। बदमाशों के पास से लूटे गए जेवर, चार तमंचे और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाशों पुलिस को चकमा देने के लिए घटना के बाद कार की नंबर प्लेट भी बदलने के साथ ही कांवड़ियों के कपड़े भी पहन लिए थे। सूचना मिलने के बाद मीरानपुर कटरा में पुलिस ने बैरियर लगा दिया था, इसे तोड़कर बदमाश कार से भागे तो पुलिस का शक पुख्ता हुआ, आखिर घेराबंदी करके उन्हें पकड़ लिया गया।
गोला गोकर्णनाथ में मोहम्मदी मार्ग पर कोतवाली सेे एक फर्लांग दूर सराफ मनोज कुमार गुप्ता की पिंकी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार सुबह करीब दस बजे मनोज के भाई अभिषेक गुप्ता दुकान पहुंचे। इसी दौरान गोल्डन रंग की होंडा सिटी कार से चार सशस्त्र बदमाश आए और अभिषेक की कनपटी पर तमंचा लगाकर सोने के गहनों से भरा थैला लूटकर मोहम्मदी की ओर भाग निकले। सराफ की सूचना पर गोला पुलिस ने नाकेबंदी करने के साथ ही आसपास के जिलों में वायरलेस से सूचना दे दी। मैसेज आते ही शाहजहांपुर पुलिस भी चौकन्नी हो गई।
विज्ञापन

इस बीच मीरानपुर कटरा पुुलिस को किसी ने सूचना दी कि कुछ लोग हाइवे पर कार का नंबर प्लेट बदल रहे हैं। बदमाशों ने इस बीच कांवड़ियों की ड्रेस पहन ली थी। खबर पाकर कटरा पुलिस ने मुख्य चौराहे पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू करा दी। करीब 11.30 बजे पुलिस को संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने इशारा किया तो बदमाश रुकने के बजाए बैरियर तोड़ कर बरेली की तरफ भागने लगे। इसी दौरान कार का एक पहिया पंचर हो गया। पुलिस ने पीछा शुरू किया तो हुलासनगरा रेलवे फाटक पर जाम देख बदमाश कार को हाईवे किनारे छोड़कर खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस भी वाहनों से उतरकर पीछे भागी तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण भी निकल आए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बदमाशों की घेरेबंदी कर उन्हें दबोच लिया। बदमाशों ने गोला के सराफ से लूट की घटना कबूल की। उनके पास से 2.7 किलो के सोने के जेवर बरामद कर लिए।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों में योगेश पंडित पुत्र खेमचंद निवासी मोहल्ला करतार नगर थाना इस्मानपुर दिल्ली, दिल्ली के थाना प्रेमनगर के किराड़ी इलाके की गली नंबर पांच निवासी तामुल वाल्मीकि पुत्र सतीश वाल्मीकि, दिल्ली के अमन बिहार, सुल्तानपुरी निवासी सजंय पुत्र मानसिंह राजपूत और मध्यप्रदेश के जिला भिंड के थाना एडौरी क्षेत्र का बकनासा निवासी अरुण ठाकुर पुत्र प्रकाश सिंह है। बदमाशों के पकड़े जाने पर मीरानपुर कटरा थाने पहुंचे एसपी डॉ. मनोज कुमार ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। जिसे डीजीपी जावीद अहमद ने बढ़ाकर 50 हजार का कर दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें