फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली ने बच्चे को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीखमपुर। कस्ता भीखमपुर हाईवे मार्ग पर कुंभी चीनी मिल से गन्ना बेचकर गलत साइड से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने रामपुर गांव में आठ वर्षीय बच्चे को रौंद दिया। आनन फानन में बच्चे को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर मालिक को पकड़ कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंचे मितौली एसडीएम और तहसीलदार ने हाईवे पर चार जगह स्पीड ब्रेकर सप्ताहभर में ही बन जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

रामपुर गांव में रविवार सुबह 10 बजे गन्ना बेचकर गलत साइड से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़े आयुष उर्फ पुनीत आठ पुत्र राजनारायण को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया जबकि साथ में मालिक ठाकुर प्रसाद निवासी घनीपुर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पीटा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मितौली पुलिस ने मालिक समेत ट्रैक्टर ट्रॉली को हिरासत में ले लिया। आयुष की मौत के बाद स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने के बाद भी ग्रामीण शांत नहीं हुए। एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे मितौली एसडीएम दिग्विजय सिंह और तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी ने एक सप्ताह में ही रामपुर में चार जगह स्पीड ब्रेकर बनवाने की बात कही। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें