फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने बोलेरो में मारी टक्कर, चालक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बोलेरो में मारी टक्कर, चालक जख्मी

पलियाकलां। पलिया-निघासन रोड पर एक तेज रफ्तार ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बोलेरो कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पलिया-निघासन रोड तहसीलदार आवास के पास में ही एक गेस्ट हाउस है। जहां बीती रात किसी के शादी का समारोह निपटाने बड़ा पतवारा निवासी रामनरेश का 30 वर्षीय पुत्र नागेश कुमार बोलेरो कार से आया था। बताया जाता है कि देर रात लगभग 11 बजे के आसपास वह किसी को छोड़कर आया और गाड़ी बैक कर गेस्ट हाउस के सामने लगा रहा था। तभी सिनेमा चौराहे की तरफ से तेज रफ्तार ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वहां से फरार हो गया। धमाके की आवाज सुनकर शादी समारोह में आए लोग बाहर आ गए और गाड़ी से बमुश्किल नागेश को बाहर निकाला। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक की तरफ का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने ट्रैक्टर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें