फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान हत्याकांड के एक और आरोपी को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज।
विज्ञापन

पसगवां कोतवाली पुलिस ने ग्राम पंचायत सुनौआ के पूर्व प्रधान कमलेश कुमार गौतम हत्याकांड में तीसरे नामजद आरोपी रामसरन को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। इस मामले में पुलिस नामजद पिता-पुत्र को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि 25 सितंबर को पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुनौआ के पूर्व प्रधान कमलेश कुमार गौतम गांव स्थित अपने खेत में बाइक से गन्ने की बंधाई करने गया था। इसके बाद शाम तक कमलेश कुमार घर नहीं पहुंचा तो तलाश करने पर बाइक खेत के किनारे खड़ी मिली। उसके कपड़े बाइक पर रखे हुए थे। दूसरे दिन कमलेश का शव उसके खेत से दो सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला था। कमलेश की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी, शरीर पर चोटों के निशान भी मिले थे। कमलेश के भाई राजकुमार ने हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या भूमि विवाद को लेकर बताई गई थी। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही रामसरन को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। रोहित और उसके पिता छोटेलाल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें