एसएसआई भी नहीं, एसआई के भरोसे सदर कोतवाली
सदर कोतवाली में सपा विधायक के धरना प्रदर्शन के बाद लाइन हाजिर किए गए कोतवाल और एसएसआई के रिक्त स्थानों पर अभी किसी की तैनाती नहीं हुई है। जबकि 48 घंटे से अधिक समय बीत चुका है। कोतवाली का चार्ज एसआई जेपी यादव संभाल रहे हैैं।
बता दें कि सोमवार को सपा विधायक उत्कर्ष वर्मा, विधायक रामसरन सहित कई सपा नेताओं ने कोतवाली परिसर में धरना प्रदर्शन कर कोतवाल और एसएसआई के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। विधायक की मांग पर एसपी अखिलेश चौरसिया ने तत्कालीन कोतवाल गुलाब शंकर पांडेय और एसएसआई महेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था। इसके बाद धीरे-धीरे दो दिन बीत गए, लेकिन रिक्त स्थानों पर किसी की तैनाती नहीं हो सकी है। वहीं गौरीफंटा कोतवाली में महीनों से प्रभारी इंस्पेक्टर की तैनाती नहीं हो सकी है। हालांकि जिले में 18 इंस्पेक्टर तैनात है, लेकिन इसमें 58 साल से ऊपर और कई इंस्पेक्टर मिस कंडक्ट जैसे आरोपों से घिरे हैं। एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि जल्द ही कोतवाल और एसएसआई की तैनाती कर दी जाएगी। डीजी के सुर्कलर के प्रावधानों का पालन कराते हुए तैनाती की जाएगी।