फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचारी को सात, सहयोगी को पांच साल की कैद

Wed, 30 Mar 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo
विज्ञापन
कोर्ट ने दोनों पर जुर्माना भी डाला 
विज्ञापन

किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने और उससे दुराचार करने के मामले में एफटीसी जज और एडीजे नीलू मोघा ने आरोपियों को दोषसिद्ध पाया है। अदालत ने दुराचारी को सात वर्ष और लड़की को बहला फुसलाकर भगाने में मदद करने वाले दुराचारी के रिश्तेदार को पांच साल कैद की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष रखते हुए एडीजीसी निर्मल चौधरी ने बताया कि निघासन रोड कस्बा पलिया का रहने वाला श्रवण कुमार मोहम्मदी थाना क्षेत्र के एक गांव में मेहमानी के लिए आया हुआ था। श्रवण के साथ ही बरूआ कोठी थाना मैलानी निवासी उसका बहनोई फूलचंद्र भी आया हुआ था। आरोप है कि नौ मार्च 2008 को ये दोनों लोग गांव की लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गए, पलिया ले जाकर श्रवण ने लड़की के साथ दुराचार किया था। अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान पीड़िता, उसकी माता, पिता, डॉ. पुष्पलता सिंह तथा विवेचक निजामुद्दीन की गवाही पेश हुई। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अदालत ने श्रवण कुमार को दुराचार के लिए दोषसिद्ध पाया उसे सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है साथ ही बहला-फुसलाकर भगाने में मदद करने वाले उसके बहनोई फूलचंद्र को पांच साल की कैद और पांच हजार रुपये का जुर्माना भरने की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें