फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जाको राखे साइयां, मार सके न कोय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। सीएचसी पर तैनात डॉ. सामंतराव सामी रविवार की भोर चार बजे निजी कार से गोला जा रहे थे। गोला से तीन किलोमीटर पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए, लेकिन कार चला रहे डॉक्टर को खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन

बांकेगंज सीएचसी में तैनात डॉ. सामंतराव सामी अलसुबह चार बजे अपनी निजी कार से गोला जा रहे थे। इस दौरान बाबूपुर गांव के आगे अचानक कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे शीशम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीण राम नरेश, आदित्य आदि ने कार के अंदर फंसे डॉक्टर को बाहर निकाला। इस दौरान वहां ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोग यह देखकर दंग रह गए कि कार के परखचे उड़ने के बाद डॉक्टर को एक खरोंच तक नहीं आई थी। डॉक्टर को ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया। अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार नरवरिया ने बताया कि डॉक्टर की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

.....................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें