फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह 34 बीएलओ पर एफआईआर के निर्देश

Sun, 26 Jun 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
विज्ञापन
पुल‌िस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेवा समाप्ति के लिए संबंधित विभागों को लिखा पत्र
विज्ञापन

काम में लापरवाही बरतना कई बीएलओ को महंगा पड़ गया। नवागत एसडीएम राम प्रकाश ने इस लापरवाही को गंभीरता से लिया है। उन्होंने बीएलओ के कार्यों की समीक्षा में पाया कि 34 ऐसे बीएलओ हैं, जो लगातार अपने काम में लापरवाही बरत रहे हैं। इससे पहले उनको चेतावनी भी दी गई लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

एसडीएम राम प्रकाश ने रविवार को बीएलओ की बैठक लेकर मतदाता पुनरीक्षण के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि 34 बीएलओ अपने काम में लगातार लापरवाही बरत रहे है। चेतावनी और हिदायत का भी उनपर कोई असर नहीं हुआ है। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने 34 बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनके विभागों को पत्र लिखकर सेवा समाप्ति की संस्तुति भी की है। जिन बीएलओ के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। उनमें अंजनी देवी, मणिसेन, रूपचंद, अवधेश, नीतू, किरन मिश्रा, ममता, विनीता, संगीता, शिवकुमार, प्रियंका, कपिल, पूजा, लक्ष्मी, रानी, सरला, सरोज आदि शामिल हैं। यह सभी शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी विभागों से संबंधित हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें