फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार दबोचे

विज्ञापन
नकली दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार दबोचे - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
महेवागंज/ शारदानगर।
विज्ञापन

पुलिस ने निघासन मार्ग स्थित लिलौटी मोड़ के पास एक आलीशान बिल्डिंग में छापा मारकर नकली दूध बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में दूध बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद कर चार लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपी बरेली के निवासी बताए गए हैं। बिल्डिंग में स्थित दुकानों को सील कर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
सदर कोतवाली की महेवागंज चौकी प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि निघासन मार्ग स्थित लिलौटी मोड़ के पास एक आलीशान बिल्डिंग में कुछ लोग नकली दूध बनाने का काम बड़े स्तर पर कर रहे हैं। पुलिस ने दोपहर करीब तीन बजे भवन पर छापा मारा। इस दौरान बिल्डिंग में स्थित दो दुकानों से दूध बनाते चार लोगों को रंगे हाथों दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई अनिल सिंह बताया कि मौके से भारी मात्रा में दूध बनाने की सामग्री और करीब पंद्रह सौ लीटर वास्तविक दूध बरामद किया है। पुलिस की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कुछ सामग्री सैंपलिंग के लिए कब्जे में ली है। पुलिस ने दुकानों को सील कर दिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

नकली दूध बनाने का कारखाना पकड़ा गया है। चार लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया है, जो बरेली के हैं। अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
- दीपक शुक्ला, इंस्पेक्टर सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें