फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआरपी चौकी पुलिस ने दबोचे दो संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर। सदर कोतवाली की एलआरपी चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात गोला रोड पर एक शोरूम के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे दो लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने जब पकड़े गए आरोपियों की तलाशी ली तो दोनों के पास तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अवधेश यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह गश्त पर थे। रात करीब 12 बजे पीलीभीत- बस्ती हाईवे पर स्थित एक शोरूम के पास दो लोग संदिग्ध खड़े दिखाई दिए। पुलिस जब दोनों युवकों की ओर बढ़ी और टॉर्च की रोशनी डाली तो दोनों युवक भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवकों के पास एक-एक तमंचा और छह कारतूस बरामद हुए। इस पर पुलिस दोनों को पकड़ कर कोतवाली लाई और पूछताछ की तो पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम मेघनाथ और पंकज निवासी गांव विशनूपुर सदर कोतवाली बताया। एसएसआई काली प्रसाद गौड़ ने बताया कि पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और क्राइम हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें