फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन मैनेजर ने ग्राहक बनकर नकली मोबिल आयल बेचते धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊसराहार।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र पालन अड्डा तिराहे पर शुक्रवार को वैल्वोलीन कमिंस कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर लालसिंह ने टीम के साथ एक ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान पर ग्राहक बनकर छापा मारा। दुकान में वैल्वोलीन कंपनी का नकली मोबिल ऑयल रखा मिला। कंपनी के कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार बाल्टी वैल्वोलीन नाम की नकली मोबिल ऑयल बरामद की। मैनेजर ने दुकानदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोहनूर इंकलैब नई दिल्ली के ऑपरेेशन मैनेजर लाल सिंह ने बताया कि उन्हें वैल्वोलीन नाम से नकली मोबिल ऑयल बेचे जाने की सूचना मिली थी। जिस पर ऊसराहार में दुकान किए बिरतिया थाना किशनी मैनपुरी निवासी अमित कुमार के यहां ग्राहक बनकर छापा मारा। छापे के दौरान जिन बाल्टियों में मोबिल ऑयल रखा था उनके ढक्कन से छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस की पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि उसकी कोई गलती नहीं है। उसने मोबिल ऑयल भरथना के एक दुकानदार से खरीदा है। कंपनी के अधिकारी अब उस दुकानदार की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन


- मैनेजर ने ग्राहक बनकर नकली मोबिल ऑयल बेचते पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो





















































































































































































फोटो नंबर 15- ऊसराहार में नकली मोबिल ऑयल को कब्जे में लेते कंपनी के अधिकारी व पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें