फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भीरा थाना क्षेत्र के मूड़ा बुजुर्ग गांव में दो दिन पहले नृत्य देखने के दौरान हुए झगड़े के बाद गायब हुए युवक का शव गांव के ही एक कुएं से बरामद हुआ है। शाम को लोगों ने जब कुओं की तलाश शुरू की तो देखा कि शव उतरा रहा है। मृतक के भाई ने इलाके के ही तीन लोगों के नाम लेकर उन पर हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मूड़ा बुजुर्ग निवासी श्यामू (25) पुत्र स्व. फूलचंद्र मौर्या सोमवार की रात गांव में एक रिश्तेदार के घर अन्नप्राशन में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के बाद वहां पर से नृत्य आदि का कार्यक्रम भी था। श्यामू के भाई रंजीत ने बताया कि श्यामू ने नृत्य देखने के दौरान पड़ोस गांव के एक व्यक्ति के कंधे पर हाथ रख दिया था, इस बात दोनो मेें विवाद होने लगा। झगड़ा बढ़ने पर गांव का ही तीसरा शख्स भी श्यामू को मारने लगा। इस झगड़े के बाद श्यामू रात को घर नहीं पहुंचा। मंगलवार की सुबह से परिवार वालों ने सोचा कि कहीं चला गया है, लेकिन उसकी तलाश जारी कर दी। बुधवार को परिवार के लोग पुलिस के पास गुमशुदगी दर्ज कराने गए। गुरुवार को शाम चार बजे के बाद लोगों ने जब कुओं में तलाशना शुरू किया तो उसका शव आबादी के भीतर स्थित एक कुएं से बरामद हुआ। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भाई रंजीत ने आरोप लगाया कि उसके भाई को झगड़े के बाद हत्या कर कुएं में फेंका गया है। उधर इस बाबत भीरा के इंस्पेक्टर रजितराम यादव ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें