दो महिलाओं से सोने की चेन झपटी
फरीदाबाद। मोटरसाइकिल सवार झपटमारों ने अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी मीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कॉलोनी में टहल रही थी। तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और उसके गले से सोने की चेन छीनकर ले गए। दूसरी घटना में सेक्टर-28 निवासी सुजाता मग्गू ने पुलिस को बताया कि वह घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों गले से सोने की चेन झपट की। जांच अधिकारी का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आशंका है कि दोनों घटनाएं एक ही गिरोह ने की हैं।