फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्मय ढंग से बक्शे में रखे लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
13 एलकेएच 7
विज्ञापन


रहस्यमय ढंग से बक्से में
रखे लाखों के जेवर चोरी
गृहस्वामी ने नौकर पर जताया संदेह, तहरीर दी
- कुछ दिन पहले ही आरोपी नौकर ने छोड़ा था काम
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
शहर के मोहल्ला हिदायतनगर निवासी मुश्ताक अली उर्फ कबाड़ी के घर बक्से में रखे करीब दो लाख रुपये के गहने रहस्यमय ढंग से गायब हो गए। गृहस्वामी ने अपने ही नौकर पर गहने चोरी करने का शक जताया है। उन्होंने आरोपी नौकर के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
मोहल्ला हिदायतनगर निवासी मुश्ताक अली उर्फ कबाड़ी ने बताया कि वह कबाड़ बेचने और खरीदने का काम करते हैं। इसके लिए उन्होंने चार महीने पहले शहर के मोहल्ला निर्मलनगर निवासी एक युवक को काम पर रखा था। करीब एक महीने पहले वह परिवार समेत शादी में चले गए थे। घर पर नौकर ही था। शादी समारोह से जब वह लौटे तो उसके दूसरे दिन से नौकर ने काम पर आना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को किसी काम के लिए घर की महिलाओं ने बक्सा खोला तो देखा कि उसमें रखा झोला खाली था। झोले में रखा सोने का हार, झाला, बाली, सोने की नथ, कुंडल आदि जेवर गायब थे। यह देखकर उनके होश उड़ गए। वह जब नौकर के घर गए और उससे पूछा तो नौकर झगड़ा करने पर आमादा हो गया। उन्हें शक है कि शादी समारोह में जाने के दौरान नौकर ने ही बक्से से गहने चुराए हैं। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें