लखीमपुर खीरी/मोहम्मदी। नगर की कांशीराम कॉलोनी में जुआ खेलने में हुए विवाद पर दबंगों ने तमंचे से फायर कर युवक को जख्मी कर दिया। हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब 11.30 बजे कालोनी में फायर लगने की सूचना पर इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह, एसआई जेपी यादव, एसएसआई उमेश्वर यादव, आरक्षी अजयदीप सिंह, संजीत चौहान ने घटना स्थल पर पहुंचकर जख्मी शमीम (35) को अपने वाहन से सीएचसी मोहम्मदी भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया। घायल शमीम की मां गुड्डी ने बताया कि दो दिन पहले गुच्छन से उसका विवाद हो गया था तभी कमर, आदिल, गुच्छन, इकरार व 5, 6 अन्य लोगों ने उसकी घेराबंदी कर 12 बोर तमंचे से मेरे पुत्र को गोली मार दी। पुलिस ने गुड्डी की तहरीर पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना एसआई जेपी यादव को सौंपी गई है। घटना का कारण जुआ खेलने पर हुए विवाद को बताया जा रहा है।