फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदी रेंज पर हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी रेंज पर हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

क्रासर..
आठ नामजद 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर
क्रासर........
हमला, लूटपाट, आगजनी समेत कई धाराएं लगीं
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी रेंज में बाघ के हमले से गुस्साए ग्रामीणों की पिटाई और लूटपाट का शिकार हुए वनकर्मियों ने हैदराबाद थाने में 88 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, आगजनी और लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आठ लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मालूम हो कि मोहम्मदी रेंज में बाघ के हमले में अयोध्यापुर के ग्रामीण कंधई के घायल होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय पर हमला कर न केवल तोड़फोड़ और आगजनी की वारदात को अंजाम दिया बल्कि वनकर्मियों के आवास में भी तोड़फोड़ और लूटपाट की। चार वनकर्मियों को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया था। भीड़ में शामिल लोग वन्यजीवों को पकड़ने के लिए रखे पिंजड़े और कार्यालय में रखी गोदरेज की अलमारी आदि लूट लिया। यही नहीं उनके पास से एक राइफल और छह बंदूकें भी लूट ली। रायफल और बंदूकें पुलिस ने ग्रामीणों के पास से बरामद कर वनकर्मियों को सौंप दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में फारेस्टर रामप्रसाद, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, फारेस्ट गार्ड श्याम किशोर शुक्ल और वाचर संतोष ने अयोध्यापुर गांव के आठ लोगों अमित, उमेश, संजय, सुनील, सुशील, विपिन, सूरज और तिलकराम को नामजद करने के साथ ही 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट, मारपीट, सरकारी रायफल, बंदूकें, छीनने आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें