फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन का तार गिरने से युवक की मौत से हुआ बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन (लखीमपुर खीरी)। मक्का का खेत देखने गए गांव खरवहिया निवासी एक युवक पर हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया, इससे उसकी झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने जब पंचनामा भरने की कवायद शुरू की तो नाराज ग्रामीणों ने पंचनामा भरवाने से इंकार कर दिया। गुस्साए बड़ी संख्या में ग्रामीण निघासन-ढखेरवा मार्ग पर पहुंचे और जाम लगा दिया। सीओ और नायब तहसीलदार के कार्रवाई के आश्वासन पर दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बिजली विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव खरवहिया निवासी परशुराम का 20 वर्षीय पुत्र विमल पड़ोस गांव स्थित रउली पुरवा में मक्के का खेत देखने रविवार सुबह करीब छह बजे बाइक से गया था। बाइक चकरोड पर खड़ी करके वह खेत देखने के लिए चला गया। टहलते हुए वह खेत के बीच में पहुंचा। इसी बीच खेत के ऊपर से निकली 11 हजार हाईटेंशन लाइन का तार उसके कंधे पर गिर गया। तार गिरने के कारण उसका सिर और एक हाथ बुरी तरह से जलकर अलग हो गया। शौच को गए रउली पुरवा के ग्रामीणों ने मामले की सूचना परिवार वालों और पुलिस को दी। आरोप है कि घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए शव का पंचनामा भरने का प्रयास किया। बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीण उग्र हो गए और पंचायतनामा भरवाने से इंकार करते हुए निघासन ढखेरवा रोड पर एक तरफ ट्रॉली खड़ी कर दी। दूसरी तरफ महिलाएं और ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। इस दौरान कोतवाल जयकरन सिंह, ढखेरवा चौकी इंचार्ज एनके यादव ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग नहीं माने। मौके पर पहुंचे सीओ प्रीती त्रिपाठी, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को कार्रवाई और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग शांत हुए और जाम खोला।
विज्ञापन

बाक्स में
पांच बहनों में सबसे बड़ा था विमल
मृतक विमल पांच बहन नीलम, पम्मी, सुम्मी, अंजली समेत पांच बहनें, छोटा भाई दिलीप में सबसे बड़ा था। विमल के चाचा की मौत कई साल पहले हो जाने के कारण उसकी तीन चचेरी बहन की भी जिम्मेदारी उसी के कंधे पर थी। विमल की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ था। उसकी बहन नीलम, मां कृष्ण कुमारी, पिता परशुराम समेत पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ था। नीलम गश खाकर गिर गई थी। पिता परशुराम बदहवाश होकर इधर उधर दौड़ रहा था।
00000
दो दिन पहले पंजाब से लौटा था विमल
भूमि कम होने और परिवार की जिम्मेदारी अधिक होने के कारण विमल पंजाब में मजदूरी करता है। वह शुक्रवार की शाम वह मजदूरी करके करीब आठ माह बाद घर लौटा था। उसकी मौत से पूरा परिवार बिखर गया था।
0000
बेटे की शादी के लिए कई जगह से आया था रिस्ता
मां कृष्णा कुमारी ने बताया कि बेटे की शादी के लिए कई स्थानों से रिस्ता आया था। वह पहले अपनी बहनों की शादी करने के बाद ही अपना ब्याह करना चाहता था।
विज्ञापन

वर्जन.......
मामले में बिजली विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रीती त्रिपाठी, सीओ
वर्जन....
पीड़ित परिवार को बिजली विभाग से दो लाख की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। साथ ही डीएम को रिपोर्ट भेजकर लापरवाही बरतने वाले बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा जाएगा।
ज्ञानेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें