फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर की अमर्यादित टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड लखीमपुर की एक महिला ग्राम पंचायत अधिकारी को एक अज्ञात युवक ने मैसेज बॉक्स में पहले अश्लील मैसेज किए। बाद में उसके पति की फेसबुक आईडी पर महिला की आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर अमर्यादित टिप्पणी की। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विकास खंड लखीमपुर खीरी की एक महिला ने बताया कि वह विकास खंड की एक ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरत है। चार महीने से कोई अनजान व्यक्ति उनके मोबाइल पर टेस्ट मैसेज के जरिए अमर्यादित बातें भेज रहा था। जब उन्होंने उस नंबर को ब्लाक कर दिया तो दूसरे नंबर से मैसेज करने लगा। इसकी उन्होंने 28 सितंबर को महिला हेल्प लाइन 1090 पर शिकायत भी की। मगर 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन दिन पहले उसके पति की फेसबुक आईडी पर आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करते हुए अमर्यादित टिप्पणी की। पीड़ित ग्राम पंचायत अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

ग्राम पंचायत अधिकारी (महिला) की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 64 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार पांडेय, शहर कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें