फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी मिक्सर मशीन से भिड़ी रोडवेज बस, एक की मौत

Tue, 06 Nov 2018 06:08 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसैया- निघासन स्टेट हाइवे पर मंगलवार को रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर में जुड़ी ट्रॉली और मिक्सर मशीन को पीछे से रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर में लगी छोटी ट्रॉली के आगे बढ़ने से मशीन और ट्रैक्टर भी आगे बढ़ गया, इससे मशीन के आगे खड़े ऑपरेटर की उसके नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर घायल हो गए। घायलों में दो मजदूरों की हालत अधिक खराब होने पर सीएचसी के डॉक्टर ने जिला मुख्यालय रेफर कर दिया है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

दीपावली का त्यौहार होने के कारण मजदूर ट्रैक्टर में मिक्सर मशीन और एक छोटी ट्रॉली जोड़कर उस पर सवार होकर घर आ रहे थे। मंगलवार सुबह कस्बे के ढखेरवा रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप से पहले ये लोग मशीन के किनारे का टूटा गुल्ला वेल्डिंग कराने के लिए रूके। ट्रैक्टर और छोटी ट्रॉली में सवार मजदूर भी उतर कर ट्रैक्टर के सामने खड़े हो गए। इसी बीच तिकुनियां से लखनऊ जा रही रोडवेेेेज बस ने छोटी ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली, मिक्सर सहित ट्रैक्टर आगे बढ़ गया। इससे ट्रैक्टर के आगे खड़े मिक्सर मशीन के ऑपरेटर 30 वर्षीय नंदू निवासी बजरंग गढ़ की कुचलकर मौत हो गई। साथ ही 18 वर्षीय ओमप्रकाश, 45 वर्षीय शिवपूजन, 50 वर्षीय रम्पू, 25 वर्षीय नत्थू, 30 वर्षीय बृजकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। ओमप्रकाश और शिवपूजन की हालत गंभीर होने पर दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे से गुस्साए मजदूर, चालक को बस से उतारकर उसकी पिटाई करने लगे। इस बीच नई बस्ती बुद्वीपुरवा निवासी दो व्यक्ति उसे बचाने के लिए आए। बीच बचाव के दौरान मजदूर और उन दोनों के बीच झड़प हो गई। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि बस चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। बस में सवार यात्रियों की माने तो चालक मोबाइल पर बात करते हुए बस तेज स्पीड चला रहा था, जिससे हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें