घर में घसुकर महिला से की छेड़छाड़
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ लिखी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के एक गांव में महिला को अकेली पाकर गांव के ही तीन लोग उसके घर घुस गए और उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। सदर कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सदर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 26 मई को उसके पति घर पर नहीं थे। वह घर पर अकेली थी। शाम करीब चार बजे घर में गांव के ही रामपाल, जगदंबा, रामलोटन और राम सहारे बहाने ढसे उसके घर घुस आए। उसे घर में अकेला पाकर दबोच लिया और छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। शोरशराबा होने पर जब आसपास के लोग मौके पर आ गए तो आरोपी घटना किसी से बताने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। शाम को पति जब घर आए तो उसने पूरी बात बताई और पति के साथ सदर कोतवाली पहुंची। पीड़िता ने चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपियों की गिरफ्तारी कराने का प्रयास किया जा रहा है।
00000000000000000