फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली युवक का निकला ईसानगर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेपाली युवक का निकला ईसानगर में मिला शव
हिमाचल से मजदूरी करता था युवक
साल भर बाद रोडवेज बस से लौट रहा था घर
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। थाना ईसानगर क्षेत्र में शुक्रवार की शाम मिले शव की शिनाख्त नेपाल के जिला सुरकेत के थाना घंटाघर के मोहल्ला बिनापाई निवासी 28 वर्षीय टुप बहादुर पुत्र सर्वजनी कामी के रूप में हुई है। वह हिमाचल प्रदेश से मजदूरी कर एक साल बाद अपने घर जा रहा था। उसका सामान और नकदी गायब है। आशंका है कि वह रोडवेज बस में जहर खुरानी का शिकार हुआ। चालक उसे रास्ते में फेंक कर चला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना ईसानगर क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर एक युवक पड़ा था, जिसे एंबुलेंस 108 जिला अस्पताल लाई थी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव मोरचरी में रखवा दिया था। मृतक की जेब में रुपैडिहा का रोडवेज बस का टिकट और एक डायरी मिली थी। सदर कोतवाली पुलिस ने डायरी पर लिखे नंबरों पर घर वालों को सूचना दी। सूचना पर नेपाल के मोहल्ला बिनापाई निवासी पूरन कामी रविवार को शवगृह पहुंचे और शव की शिनाख्त अपने छोटे भाई टुप बहादुर के रूप में की। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई टुप बहादुर हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करता था। साल भर बाद वह शुक्रवार को घर रोडवेज बस से घर वापस लौट रहा था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। भाई के पास नकदी थी, कितनी थी यह उन्हें नहीं मालूम है। नकदी और सामान भी गायब है। पंचायतनामा के दौरान उसकी जेब में महज दो सौ रुपये मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि टुप बहादुर बस में जहर खुरानी गिरोह का शिकार हुआ। गिरोह के सदस्य नकदी और सामान लूट ले गए। माना जा रहा है कि बस स्टॉप ने उसे बेहोशी की हालत में हाईवे के किनारे डाल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें