फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर अधेड़ की शीशे से गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला राजगढ़ में शुक्रवार की रात 52 वर्षीय व्यक्ति की शीशे के टुकड़े से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह खंडहरनुमा अपने घर के बरामदे में पड़े तख्त पर लेटता था। उसका शव शनिवार की सुबह कमरे में खून से लथपथ मिला। सदर कोतवाली पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस संपत्ति को लेकर हत्या की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला राजगढ़ निवासी सुंदरलाल राठौर ने बताया कि उसके छोटे भाई ने तीन शादियां की थीं। पहली पत्नी और तीसरी पत्नी शादी के कुछ साल के बाद उसे छोड़कर चली गईं थी। दूसरी पत्नी से उसके दो पुत्र मोनू और सोनू थे। बड़े पुत्र सोनू की मौत हो चुकी है। करीब 20 साल पहले दूसरी पत्नी मोनू को लेकर सीतापुर चली गई और वहीं रह रही थी। इस वजह से उनका भाई राजेंद्र राठौर अकेले ही अपने खंडहरनुमा मकान में रहता था। वह कभी होटल पर तो कहीं समारोह में वेटर का काम करता था। उसके घर में जुआरियों और गंजेड़ियों का भी जमावड़ा लगता था। वह बरामदे में पड़े तख्त पर सोता था। रात में कुछ लोगों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह सबसे पहले मोहल्ले का राकेश भाई के घर पहुंचा तो उसने देखा कि कमरे में रक्तरंजित शव पड़ा था। उसने इसकी जानकारी उसे (सुंदरलाल राठौर) को दी। मोहल्ले के भी लोग जुट गए। सूचना पर सीओ सिटी आरके वर्मा, शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान शव के पास खून से सना शीशे का टुकड़ा पाया गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस संपत्ति को लेकर हत्या होने की वजह मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने जुआं और शराब के मामले को भी अपनी जांच में शामिल किया है। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई सुंदरलाल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बेटे के साथ आई पत्नी से पुलिस ने की पूछताछ
पति राजेंद्र राठौर की मौत की खबर सुनकर उसकी दूसरी पत्नी शीला देवी भी छोटे पुत्र मोनू के साथ राजगढ़ स्थित मकान पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को कोतवाली बुलाकर करीब तीन घंटे तक पूछताछ की, पुलिस पत्नी और उसके बेटे से भी संपत्ति आदि को लेकर जानकारी कर रही है। चार घंटे की लंबी पूछताछ के बाद भी पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन


एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर की पूछताछ
शहर में हत्या की सूचना मिलते ही एसपी पूनम मोहल्ला राजगढ़ पहुंची। उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से मकान में होने वाली गतिविधियों की भी जानकारी की। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद एएसपी, सीओ और कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार पांडेय से घटना को लेकर वार्ता की। साथ ही दिशा-निर्देश देते हुए घटना का शीघ्र खुलासा करने को कहा।

शराब के पौवे बता रहे थे लगता था जमघट
घर के जिस बरामदे में राजेंद्र राठौर तख्त पर सोता था। उसी बरामदे में दूसरे किनारे पर एक तख्त पड़ा था, जिस पर गैस चूल्हा और राशन सामग्री आदि थी। उसी के कुछ दूरी पर रखी डस्टबिन में शराब के पाउच और एक बोरी में देशी शराब के काफी पौवे रखे थे। तख्त पर चिलम भी रखी हुई थी। इससे साफ जाहिर है कि घर में बड़े पैमाने पर जुआ होता था और शराबियों के साथ गंजेड़ियों का भी जमघट लगता था। आसपास के लोग इस घर में बड़े पैमाने पर जुआ होने की बात को स्वीकार कर रहे हैं।

रात 11 बजे तक बरामदे में देखा गया राजेंद्र
सीओ सिटी आरके वर्मा ने बताया कि राजेंद्र राठौर करीब नौ बजे अपने बड़े भाई के घर से अपने घर पर आया था। उसे आसपास के और परिवार के लोगों ने रात 11 बजे तक बरामदे में बैठा देखा भी था। उन्होंने आशंका जताई कि हत्या रात 11 बजे के बाद की गई है।

जिस कांच के टुकड़े से हत्या की गई है। उसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। मृतक की पत्नी 25 साल से अलग रह रही थी। मृतक राजेंद्र अकेला ही घर पर रहता था। संपत्ति और अन्य कई चीजें हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन

पूनम, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें