फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को धमकी देकर छात्रा को कर ले गए अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई को धमका कर छात्रा का अपहरण
विज्ञापन

स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी छात्रा
भाई बोला, कई दिन से आरोपी दे रहे थे धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। कॉलेज जाने के लिए घर से निकली 16 वर्षीय छात्रा को दो लोग बाइक से अगवा करके ले गए। छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भाई का कहना है कि आरोपी कई दिन से उनके सेलफोन पर कॉल कर बहन को अगवा करके ले जाने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने इसकी शिकायत राजापुर और एलआरपी चौकी पुलिस से भी की, लेकिन पुलिस नहीं चेती।
शहर की कनौजिया कॉलोनी निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी बहन शहर के एक कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। शुक्रवार को सुबह सात बजे बहन घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। इसी बीच दो अज्ञात लोग बहन को बाइक पर बैठाकर अगवा करके ले गए। जानकारी होते ही उसने परिवार वालों के साथ में बहन की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि अपहरण की घटना को अंजाम देने से कई दिन पहले से अज्ञात शख्स उनके फोन पर कॉल करके बहन को उठा ले जाने की धमकी देता था। इसकी लिखित शिकायत उन्होंने राजापुर पुलिस चौकी और एलआरपी पुलिस चौकी पर भी की, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को भी अज्ञात युवक ने उनके और उनके भाई के नंबर पर कॉल की और बहन को तलाश करने और रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से खत्म कर देने की धमकी दी। अगर पुलिस शिकायत पर सक्रिय हो जाती और कार्रवाई करती तो आरोपी बहन को अगवा करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000
वर्जन.........
छात्रा के भाई ने जो तहरीर दी है। उस पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा है। छात्रा की तलाश के लिए टीम लगाई गई है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है। शीघ्र ही छात्रा को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अशोक कुमार पांडेय, कोतवाल सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें