फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल आई किशोरी का चार माह बाद भी सुराग नही

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

धौरहरा खीरी (लखीमपुर खीरी)। तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी अपने ननिहाल धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार माह पूर्व आई थी। वहीं से वह गायब हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। पुलिस अब तक न तो किशोरी को बरामद कर सकी है और न ही आरोपियों को पकड़ पाई है। इधर पीड़ित पिता बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहा है।
तिकोनिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी 16 जून को धौरहरा कोतवाली के एक गांव स्थित ननिहाल आई थी वहीं से वह गायब हो गई। पिता की तहरीर पर धौरहरा पुलिस ने कोतवाली तिकोनिया के मंझरापूरब गांव के बलजीत उर्फ बलवेंद्र, मलकीत, गुरदेव सिंह और परमजीत सिंह पर किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पिता के मुताबिक वह लगातार पुलिस के पास दौड़ रहा है। पुलिस अबतक किशोरी और आरोपियों की तलाश नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स .
कहीं मानव तस्करी का मामला तो नहीं
किशोरी के पिता ने बताया कि 11 जुलाई को उनके फोन पर एक काल आई दूसरी ओर से उसकी पुत्री की आवाज थी। उसने रोते हुए बताया कि पापा मुझे बचा लो यह लोग मुझे एक कमरे में बंद किए हैं, कहां हैं यह मुझे नहीं मालूम। लोग मुझे बेचना चाहते हैं। फिर फोन कट गया दोबारा उस नंबर पर काल नहीं हो रही। पिता के मुताबिक वह नंबर भी उसने पुलिस को दिया है। कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की विवेचना सीओ कर रहे हैं उनके तबादले के बाद सर्किल खाली होने से विवेचना में देरी हो रही है।
----------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें