निघासन (लखीमपुर खीरी)। फिल्म अभिनेता मंगल ढिल्लो के दो भाइयों के घर हुई डकैती के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। पूर्व प्रधान और उनके दो बेटों समेत अनेक लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है, लेकिन नतीजा शून्य रहा है। उधर पीड़ित अमर सिंह ढिल्लो के नौकर को घटना के दिन से पुलिस ने हिरासत में लिया है।
बतादें कि ढखेरवा रोड स्थित रामसिंह ढिल्लो और उनके भाई अमर सिंह ढिल्लो के घर में शनिवार रात बदमाशों ने घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाकर एक लाख की नगदी समेत करीब 25 लाख का सामान लूट लिया था। उधर अमर सिंह की तहरीर पर भूमि रंजिश के चलते संदेह जताने पर पुलिस ने पूर्व प्रधान व उनके दो पुत्रों समेत करीब आठ दस लोगों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट लिखी थी। पुलिस ने मामले में कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उधर इस बाबत सीओ प्रीती त्रिपाठी का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
0000000000
निष्पक्ष जांच कराने की मांग
वैश्य एकता परिषद ने एएसपी को सौंपे गए ज्ञापन में कस्बा निघासन में अमर सिंह ढिल्लो के घर पड़ी डकैती में पूर्व प्रधान जगदीश गुप्ता और उनके बेटे अवधेश और राजकिशोर को रंजिशन फंसाया गया है। उनका और अमर सिंह का मैरिज हाल की भूमि पर कब्जे को लेकर उनका विवाद चल रहा था, जिसके चलते उन्हें फंसाया गया है। ज्ञापन में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। इस दौरान रमेश गुप्ता, दिलीप, सुरेंद्र, रामजी गुप्ता, दिनेश, विजय, आंनद, अनूप, अनुराग, अमन, संजय आदि लोग मौजूद रहे।