फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदायों के बीच झगड़ा, तीन केस दर्ज, सात गिरफ्तार

Thu, 06 Jul 2017 05:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई मामूली टक्कर के बाद हुई कहासुनी ने कल देर रात दो समुदायों के बीच झगड़े का रुप ले लिया। हाथापाई के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरु कर दिया। इससे स्थानीय लोग सहम गए। हालांकि, सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने अतिरिक्त जाब्ते की मदद से हल्का बल प्रयोग कर उत्पाती लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह झगड़ा जयपुर के कोतवाली थाना इलाके में चांदपोल बाजार स्थित भिंडों के रास्ते में हुआ। रात करीब साढ़े 11 बजे एक समुदाय के युवक की बाइक दूसरे समुदाय के युवक की बाइक से टकरा गई। इसके बाद उनके बीच हुई मामूली कहासुनी आपसी मारपीट में तब्दील हो गई।

फिर स्थानीय प्रबुद्जनों की मदद से समझाइश कर मामला शांत करवाया। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए है। इसके अलावा दोनों समुदायों के सात जनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए और पथराव शुरु कर दिया। इससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। लेकिन झगड़े की सूचना मिलने पर तत्काल एडिशनल डीसीपी राजेश मील और कोतवाली थानाप्रभारी अशोक खत्री समेत सर्किल का जाब्ता मौके पर पहुंच गया।

इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर और समझाइश के जरिए झगड़ा शांत करवाया। मामले में पुलिस ने देर रात दबिश देकर सात जनों को गिरफ्तार कर लिया। इस संंबंध में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ और तीसरा मुकदमा पुलिस की ओर से दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें