फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या को मजबूर करने पर चार लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे ग्राम छाउछ में साधनादेवी के फंदे से लटककर आत्महत्या करने के मामले में सदर पुलिस ने एसपी के आदेश पर मृतका की मां मनोज कुमारी की ओर से पति, जेठ सहित चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव छाउछ निवासी मधुराम की पत्नी साधना देवी (35) ने दो अप्रैल को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था, जिसमें मौत की वजह हैंगिंग बताई गई थी। मृत साधना देवी की मां मनोज कुमारी 18 अप्रैल को एसपी पूनम से मिलीं थीं। एसपी को तहरीर देकर बताया था कि पुत्री साधना देवी की शादी करीब 15 साल पहले थाना फरधान के गांव जमैठा निवासी मधुराम के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से पुत्री के ससुराल वाले पांच लाख रुपये की मांग करने लगे, जो उन्होंने पूरी कर दी थी, फिर भी पति मधुराम, उसका बड़ा भाई राकेश, राकेश की पत्नी बंटन पुत्री को प्रताड़ित करते और कभी 10 हजार तो कभी 20 हजार रुपये मायके से लाने का दबाव बनाते थे। आरोप है कि राकेश का पुत्र सरोज अपने माता-पिता और चाचा के साथ मिलकर उनकी पुत्री के साथ मारपीट करता था। करीब ढाई साल पहले मधुराम ने छाउछ में मकान बनवा लिया। पास में राकेश भी मकान बनवाकर रहने लगा। पुत्री साधना दो अप्रैल को घर आई और बताया कि 20 हजार रुपये मांग रहे हैं। उन्होंने रुपये बाद में देने की बात कहते हुए पुत्री को भेज दिया था। आरोप है कि रुपये न मिलने से नाराज आरोपियों ने उनकी पुत्री साधना देवी की खूब पिटाई की। इससे आहत होकर पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी पति मधुराम, जेठ राकेश, जेठानी बंटन और सरोज के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें