फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद व्यापारी से लूट करने वाले बदमाश नहीं लगे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। इंदिरा वन पार्क तिराहे के पास खाद विक्रेता के साथ हुई 4.80 लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस तीन दिन बाद भी किसी नतीजे पर नही पहुंच पाई है। हालांकि पुलिस सूत्र बताते है कि घटना से जुड़े कुछ अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर पुलिस जल्द ही घटना का राजफाश कर सकती है।
विज्ञापन

धौरहरा के बबुरी गांव निवासी युवा भाजपा नेता सुनील दीक्षित की सिसैया चौराहे पर खाद की दुकान है। शुक्रवार शाम सुनील दुकान बंद कर कार से लखीमपुर शहर जा रहे थे। इसी बीच सदर कोतवाली क्षेत्र में इंदिरा वन पार्क के पास बाइक सवार असलहाधारी तीन बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। व्यापारी सुनील के मुताबिक बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर कार की चाबी निकाल कर दूर फेंक दी और धमकाते हुए बैग में खाद बिक्री के रखे 4.80 लाख रुपये व दो मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे। घटना के खुलासे को लेकर पुलिस ने शुरुआत में तेजी दिखाई। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। घटना के तीन दिन बीतने के बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आए। हालांकि पुलिस सूत्रों की माने तो प्रारंभिक छानबीन के दौरान घटना स्थल से दो किलोमीटर पहले कार की चाबी और उससे पहले मोबाइल बरामद होने से पुलिस की थ्योरी घूम गई है। पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना भी उसे दो घंटे बाद दी गई। क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम भी क्लू तलाशने में जुटी है। जिसके हत्थे कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस जल्द ही घटना का वर्क आउट कर सकती है।
विज्ञापन


घटना के बारे में तथ्य जुटाए जा रहे हैं। मामले का जल्द ही वर्क आउट किया जाएगा।
- अशोक पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें