थाना मितौली के गांव विशोखर में आग लगने से 10 घर जलकर राख हो गए तो एक बकरा और लाखों का सामान जल कर राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड बुलाकर आग पर काबू पाया।
मितौली के गांव विशोखर की दलित बस्ती में दिन में 1.30 बजे गांव के पूरब में घूरे से निकली चिंगारी से आग लग गई। चारों तरफ पड़े छप्परों के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से सुभाष का एक बकरा जलकर मर गया।
आग में मूलचंद्र, पलालू, टेकई लाल, रामसेवक, राम चरण, रविंद्र, कमलेश, विदनेश शेर सिंह तथा सेवक के मकान सहित अनाज, चारा मशीन, बर्तन समेत लाखों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग पर ग्रामीणों, फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस टीम ने काबू पाया। लेखपाल रमेश ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। प्रधान पति शिवमंगल सिंह ने हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा ग्रामीणों को दिया।