फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को अगवा कर साढ़े तीन लाख रुपये मांगी फिरौती

विज्ञापन
अगवा हुए किशोर अमन को पुलिस ने बरामद किया। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
बांकेगंज। थाना मैलानी क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर अमन को मंगलवार दोपहर अज्ञात अपहरणकर्ताओं ने अगवा कर लिया। अपहर्ताओं ने परिवार वालों को फोन कर साढ़े तीन लाख रुपये फिरौती की मांग की। एसपी, एएसपी, सीओ पुलिस फोर्स के साथ रामनगर पहुंच गए और परिवार वालों से पूछताछ की। बुधवार को एसओजी टीम ने किशोर को खटीमा क्षेत्र से बरामद कर लिया। पुलिस ने अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बांकेगंज कस्बे से सटे रामनगर गांव निवासी रमेश प्रजापति का 15 वर्षीय पुत्र अमन मंगलवार दोपहर गोला के हफीजपुर निवासी अपने मामा विनोद कुमार प्रजापति के यहां गया था। दोपहर बाद वहां से आने के बाद अमन किसी काम से बाबूपुर गांव गया, जहां से वह लापता हो गया। देर शाम तक उसके घर वापस न आने पर परिवार वालों ने जब उसके मोबाइल फोन पर कॉल की तो स्विच ऑफ मिला। इसके बाद रात नौ बजे तक उसका मोबाइल फोन का लगातार स्विच ऑफ मिला। रात दस बजे परिजन ने जब दोबारा कॉल की तो फोन चालू था। किसी दूसरे युवक ने फोन रिसीव कर उसके अपहरण करने की बात बताते हुए साढ़े तीन लाख रुपये फिरौती की मांग की। यह सुन परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना डॉयल 112 को दी। किशोर के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। रात एक बजे करीब एसपी संजीव सुमन, एसएसपी एके सिंह, सीओ गोला राजेश कुमार पुलिस बल के साथ राम नगर गांव पहुंचे और परिवार वालों से पूछताछ की। एसपी ने अगवा किए गए किशोर की तलाश में पुलिस की एसओजी टीम प्रभारी शिव कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की। एसओजी टीम ने सर्विलांस की मदद से बुधवार सुबह अगवा किए गए किशोर अमन को उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।
‘थाना मैलानी क्षेत्र की बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत किशोर को अगवा किए जाने की घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस की एसओजी टीम ने किशोर को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार, सीओ गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें