गोला गोकर्णनाथ। मैलानी थाना क्षेत्र के गांव लैलूननगर नगर निवासी 35 वर्षीय किशोरी मित्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। घटना के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है।
लैलूननगर निवासी पत्नी सीमा देवी ने बताया कि उनका पति किशोरी मित्रा शराब पीने का आदी थे। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करते थे। शुक्रवार सुबह किशोरी मित्रा ने कोई जहरीली खा ली। हालत बिगड़ने पर उसे 108 एंबुलेंस से गोला सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे सात वर्षीय का पुत्र और चार वर्ष की पुत्री छोड़ गया है। संवाद