फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम मशीन में कार्ड भूले ग्रामीण के खाते से 40 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परसा गांव के आशुतोष तिवारी को एटीएम मशीन में अपना कार्ड छोड़ना महंगा पड़ गया। उनका कार्ड एटीएम मशीन से निकालने के बाद ठग ने आशुतोष के के बैंक खाते से चार बार में 40 हजार रुपये निकाल लिए। उन्हें बैंक खाते से रुपये जानकारी तब हुई जब उनके मोबाइल पर मैसेज पहुंचा।
विज्ञापन

खीरी थाना क्षेत्र के गांव परसा निवासी आशुतोष तिवारी ने बताया कि उनका बैंक खाता अस्पताल रोड स्थित एक्सिस बैंक में है। बुधवार को उन्होंने संकटा देवी चौकी क्षेत्र में सिटी मार्ट के पास स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम से सात हजार रुपये निकाले थे। इसके बाद वह एटीएम मशीन से अपना कार्ड निकालना ही भूल गए। वहां से उनके जाने के बाद किसी ठग ने उनका कार्ड एटीएम मशीन से निकालकर अपने पास रख लिया। इसके बाद उसने शहर के अलग-अलग एटीएम से 10-10 हजार करके चार बार में 40 हजार रुपये निकाल लिए। आशुतोष को इसकी जानकारी तब हुई जब उनके मोबाइल पर एटीएम से रुपये निकलने का मैसेज पहुंचा। आशुतोष की ओर से मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। एटीएम में लगे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज देखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें