फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की एसटीएफ ने गोला में की धरपकड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। हरियाणा से आई एसटीएफ की टीम ने किसी मामले में मैलानी थाना क्षेत्र से एक युवक को दबोच लिया और गोला लाकर पूछताछ की है। हालांकि एसटीएफ टीम के सदस्यों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को पांच सदस्यीय एसटीएफ टीम मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम बलारपुर से एक युवक को उठाकर लाई और नगर की खुटार रोड स्थित एक दुकान पर लेकर पहुंची। बताया गया कि पकड़े गए युवक ने इस दुकान पर दो जनवरी को अपना आधार संशोधन के लिए दिया था लेकिन दुकानदार कहना है कि उसने आधार संशोधन नहीं किया। युवक ने केवल फार्म भर कर दिया था। आधार संशोधन किसी बैंक से कराया गया है। एसटीएफ की टीम ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। सीओ संजय नाथ तिवारी ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें