फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेगंज में रक्षाबंधन पर आपात बिजली कटौती से परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। कस्बा समेत क्षेत्र में रक्षाबंधन पर आपात बिजली कटौती के चलते लोगों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

बांकेगंज कस्बे में लोगों को रोस्टर के मुताबिक प्रतिदिन सुबह सवा आठ से अपराह्न सवा दो बजे तक बिजली सप्लाई मिलती है। रक्षाबंधन के दिन रविवार लोगों को पूर्वाह्न 11 बजे तक बिजली ही मिली। ऐसे में भाइयों की कलाई पर राखी बांधने आईं बहनें उमस भरी गर्मी में परेशान रहीं। दिन में एक बजे तक बिजली न मिलने से परेशान लोगों ने इस बावत बांकेगंज बिजली उपकेंद्र पर जानकारी ली तो जेई राजीव कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से आपात कटौती के चलते बिजली सप्लाई नहीं मिल पर रही है। दोपहर तीन बजे तक रोस्टरिंग का शेड्यूल मिला है। इसके बाद बिजली सप्लाई चालू की जाएगी।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद माहेश्वरी, अनिल टंडन, इरफान खां आदि का आरोप है कि पॉवर कारपोरेशन की मनमानी के चलते बांकेगंज क्षेत्र के लोगों को रोस्टर के मुताबिक बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें