फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से गायब युवक का कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। चार दिन से गायब एक युवक का शव गांव के ही कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा है। शव मिलने से मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने किसी रंजिश से इनकार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भदहा निवासी रामपति देवी ने बताया कि पुत्र सहबू उर्फ बाबू (22) चार दिन से लापता था। परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इस पर थाना मितौली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार को गांव के कुछ लोगों ने कुएं में शव पड़ा देखा। शव पड़े होने की सूचना पर तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराई तो शव सहबू का निकला। शव मिलने की सूचना से मृतक के घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने बताया कि पिछले साल भी सहबू ने इसी कुएं में कूद कर जान देने की कोशिश की थी, हालांकि उस समय ग्रामीणों ने उसे बचा लिया था। परिवार वालों ने किसी रंजिश से इनकार किया है। एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें