फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य कराने पर फंसे आयोजक, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामनगर बगहा में बिना अनुमति नृत्य करवाना आयोजकों को महंगा पड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नृत्य को बंद कराकर कार्यक्रम के चार आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि रामनगर बगहा गांव निवासी अनिल कुमार, संदीप कुमार, विजय कुमार और पिंटू श्रीवास्तव आपस में मिलकर नृत्य कार्यक्रम करा रहे थे, जिसे देखने के लिए काफी भीड़ जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर हौकना मटेरा से गश्त से लौट रहे एसआई कमलेश कुमार गांव रामनगर बगहा पहुंचे तो देखा वहां महिलाएं नृत्य कर रहीं हैं। काफी भीड़ इकट्ठा थी। स्टेज के बगल में चारों आरोपी कुर्सी डाल कर बैठे थे। अचानक पुलिस को देख भगदड़ मच गई। भीड़ का फायदा उठा कर तीन आरोपी फरार हो गए, जबकि पुलिस ने अनिल कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ महामारी अधिनियम धारा 188, 269, 270 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें