लखीमपुर खीरी। दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने फंदा लगाकर जान देदी। निघासन क्षेत्र के गांव कामतानगर में 25 वर्षीय भोला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह उसका शव गांव के ही मूर्तिचंद के खेत में पेड़ पर लटकता मिला। इसकी सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। मृतक के ससुर महेश ने बताया कि शुक्रवार की रात को पिपरमेंट टंकी में भरना था, जिससे पहले वह कहीं चला गया। सुबह लोगों ने उसका शव पेड़ से लटकता देखा। कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बरवर। मोहल्ला गांधीनगर निवासी ग्रामीण ने गृह कलह से तंग आकर बाग में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मोहल्ला गांधीनगर निवासी कुनेंद्र पाल का पुत्र विनोद कुमार (40) शनिवार को सुबह करीब 11 बजे गांव निवासी जयकरन मिश्रा के बाग में पेड़ से रस्सी का गले में फंदा डालकर लटक गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन में शव देखते ही कोहराम मच गया। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन के मुताबिक विनोद कुमार की शादी करीब 20 साल पहले ग्राम पतवन निवासी रघुवर के यहां हुई थी। कुछ समय से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के पांच बच्चे हैं।