मझगईं। थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी रामधुन के पुत्र गोविंदा (24) का किसी बात को लेकर शनिवार दोपहर घर में विवाद हो गया। जिससे नाराज गोविंदा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। गोविंदा की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। परिजन के मुताबिक उसकी शादी हो गई थी। उधर, परिजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद