फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के कुख्यात अपराधी विकास को लेकर प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
मोहम्मदी के एडीजे कोर्ट के मुख्य द्वार पर तैनात पुलिस बल - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/ मोहम्मदी। कानपुर के कुख्यात अपराधी विकास दुबे को लेकर प्रशासन शनिवार को अलर्ट रहा। नेपाल बार्डर और जंगल में कांबिंग की गई तो कोर्ट में सरेंडर की आशंका को लेकर मोहम्मदी में एसपी पूनम, एएसपी अरुण कुमार सिंह समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इससे पहले लखीमपुर खीरी कचहरी में भी डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम ने जायजा लिया।
विज्ञापन

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू में सीओ आठ सहित पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे की तलाश में नेपाल बॉर्डर और जंगल में पुलिस की टीमें कांबिंग कर रहीं हैं। हत्यारोपी के कोर्ट में सरेंडर होने की आशंका के मद्देनजर शनिवार को जहां कचहरी में फोर्स अलर्ट रहा, वहीं अपर जिला सत्र न्यायालय मोहम्मदी छावनी में तब्दील रहा। एसपी पूनम, एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ प्रदीप यादव के साथ भारी पुलिस बल एडीजे कोर्ट परिसर में तैनात रहे तो एडीजे कोर्ट के द्वितीय तल पर पीएसी मोर्चा संभाले रही। कोर्ट में सरेंडर करने की समय सीमा दोपहर 12 बजे तक ही होती है, इसके बाद किसी प्रार्थना पत्र पर कोर्ट उस दिन विचार नहीं करता, बावजूद इसके बाद में भी पुलिस को सक्रिय देख सभी अधिवक्तागण खासे सतर्क दिखे।
इस बावत इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोर्ट परिसर में फोर्स लगाया गया है। मोहम्मदी सर्किल के तीनों थानों पसगवां, हैदराबाद, मोहम्मदी कोतवाली के अलावा रेहरिया, मूड़ा निजाम, बरवर, अमीरनगर चौकी की फोर्स को एडीजे कोर्ट के चारों तरफ तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर के अनुसार जंगल में भी सघन कांबिंग की जा रही है। इधर, एसपी खीरी पूनम भी मौके पर पहुंचीं और सुुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। एएसपी अरुण कुमार सिंह भी मोहम्मदी कोतवाली में डेरा डाले रहे।
विज्ञापन

फरार अपराधी विकास दुबे को लेकर प्रशासन अलर्ट है। एहतियातन नेपाल सीमा से लेकर जंगल तक कांबिंग कराई जा रही है। कोर्ट में सरेंडर की आशंका के चलते फोर्स लगाया गया था लेकिन जिले में अब तक कोई लोकेशन नहीं मिली है।
विज्ञापन

-पूनम,एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें