फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में तैनात इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर की गिरफ्तारी का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। किशोरी से यौन शोषण के पुराने मामले में लगातार अदालती आदेशों के बावजूद गैरहाजिर रहने पर एडीजे रामलाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए मेरठ में तैनात इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक बृजेश कुमार पांडे ने बताया किशोरी से यौन उत्पीड़न के मामले में वर्ष 2016 से एडीजे नंबर 11 की अदालत में मुकदमा चल रहा है, जिसमें अभियोजन कार्रवाई पूरी होने के बाद बहस के लिए फाइल लंबित चल रही है। गोला कोतवाली में एसएसआई के पद पर तैनाती के दौरान इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने इस मामले की विवेचना की थी, जिनकी अधूरी गवाही के बाद से फाइल का निस्तारण लंबित चल रहा है। बुधवार को अदालत ने मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में तैनात कोतवाल तपेश्वर सागर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करते हुए डीजीपी और एसपी मेरठ को तपेश्वर सागर की गिरफ्तारी करके छह सितंबर को अदालत में पेश करने का आदेश दिया।
---
यह था मामला
गोला थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना गोला में 2016 में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी जांच के बाद तत्कालीन एसओ तपेश्वर सागर ने इस मामले में दुष्कर्म के आरोपी दिनेश कुमार के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य पाते हुए गिरफ्तारी की थी और उसके खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल की थी। इसके बाद जब अदालती सुनवाई के दौरान तपेश्वर सागर को गवाही के लिए बुलाया गया तो उन्होंने अधूरी गवाही छोड़ दी और वापस नहीं आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें