फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्ट अधिकारी बदले अपनी कार्यशैली: सुमन सिंह

Tue, 05 Sep 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा व्यापारियों का हित सर्वोपरि
विज्ञापन

  लखीमपुर प्रापर्टी डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को शहर के एक होटल में सम्मान समारोह कार्यक्रम करके नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि वह उनके मान सम्मान में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देंगी। 
विज्ञापन

समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह ने कहा कि वह व्यापारियों के हितों को पूरा ध्यान रखकर व्यापारियों की समस्याओं का शासन स्तर से निराकरण कराने का हर संभव प्रयास करेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई ने कहा कि वह स्वयं व्यापारी हैं और उनकी समस्याओं से भली भांति परिचित हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा और भ्रष्ट अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना होगा। ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि उनका व्यापार मंडल से काफी पुराना और गहरा नाता है। उन्होंने व्यापारियों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। लखीमपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि व्यापारी समाज सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा। इस दौरान महामंत्री उमेश शुक्ला, प्रापर्टी संघ के आरके शुक्ला, संरक्षक रमेश गुप्ता, संजय गुप्ता, रामकुमार दीक्षित, विवेक दीक्षित, अंकित पांडे, योगश शुक्ला, हुकुमचंद आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंत्री उमेश शुक्ला ने किया। 
विज्ञापन

....... 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें