फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की लाइन ठीक करते समय करंट से संविदा कर्मी झुलसा

विज्ञापन
अधिशासी अभियंता से मुआवजे की मांग करते बिजली कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
संविदा कर्मियों ने अधिशासी अभियंता के दफ्तर का किया घेराव, मांगा मुआवजा
विज्ञापन

ममरी। मंगलवार सुबह हैदराबाद फीडर लाइन से संबद्ध रोशननगर से जमुनहा जाने वाली लाइन ठीक करते समय बिजली सप्लाई आ जाने से 28 वर्षीय संविदा बिजली कर्मी गंभीर रूप से झुलस गया। वक्त पर एंबुलेंस न मिलने से बिजली कर्मियों ने हंगामा कर दिया। गंभीर हालत में संविदाकर्मी को जिला चिकित्सालय ले जाया गया।
रोशननगर के ग्रामीणों ने बताया कि मैलानी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी 28 वर्षीय संविदा बिजली कर्मी मीनू कुमार वर्मा ब्रेक डाउन लेकर दो अन्य साथियों कल्लू और लेखराम के साथ रोशननगर से जमुनहा जाने वाली लाइन पर अनूप चंद वर्मा के ट्यूबवेल के पास खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था। इसी बीच ठेकेदार की लापरवाही से सप्लाई आ गई जिससे मीनू वर्मा झुलस कर खंभे से नीचे आ गिरा और वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे अवर अभियंता अश्विनी कुमार, प्रधान रियासत अली ने निजी वाहन से उसे आनन फानन सीएससी गोला पहुंचाया जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया लेकिन वक्त तक एंबुलेंस नहीं मिलने से गुस्साए बिजली कर्मियों ने जब हंगामा किया तो एंबुलेंस आने पर घायल बिजली कर्मी को जिला चिकित्सालय ले जाया गया।
विज्ञापन

लापरवाही को लेकर बिजली कर्मियों ने एक्सईएन शैलेंद्र कुमार के आफिस का घेराव कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और घायल को मुआवजा दिलाने की मांग की। अवर अभियंता अश्विनी कुमार का कहना है कि यह लापरवाही कैसे और कहां से हुई है का पता लगाया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो मीनू वर्मा को लखनऊ ले जाया जाएगा। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार के मुआवजा दिलाने, दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन पर बिजली कर्मी शांत हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें