फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से बिजली गायब रहने से उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
हंगामा करते लोग।
विज्ञापन
महिलाओं ने राजगढ़ में रोड जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन, आधा घंटा ठप रहा आवागमन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पिछले चार दिनों से आधे शहर में बिजली गायब रहने से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। शुक्रवार रात करीब आठ बजे बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे सीतापुर रोड पर ओवरब्रिज के पास जमा हो गए। महिलाओं ने रोड जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी पावर कारपोरेशन के खिलाफ नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिजली अधिकारी लगातार उपभोक्ताओं को गुमराह कर रहे हैं।
महिलाओं ने कहा कि जब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती तब तक वह सड़क जाम रखेंगे। सड़क जाम होने से दूर तक वाहनों की जाम लग गया। इस बीच जाम की सूचना पाकर एसडीएम सदर पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और जाम खोलने को कहा, लेकिन परेशान उपभोक्ताओं ने साफ कह दिया कि जब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती तब तक जाम जारी रहेगा। इस बीच बिजली अधिकारियों ने किसी तरह बिजली लाइन शुरू कर दी तब जाकर महिलाएं सड़क से हटीं और आवागमन शुरू हो पाया। जाम करीब आधे घंटे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने यह भी चेतावनी दी कि यदि रात में बिजली कटी तो वे परिवार सहित सड़क पर आकर रास्ता जाम कर देंगी। जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में राजगढ़, जयदेवनगर और पंजाबी कॉलोनी की महिलाएं शामिल थीं। मालूम हो कि छाउछ ट्रांसमिशन में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से चार दिन से आधे शहर में बिजली नहीं आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें