फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने सिर्फ खाना खिलाया, हमने खजाना खोला : संजय

Tue, 16 Dec 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते मत्स्य मंत्री संजय निषाद।संवाद
विज्ञापन
निघासन। कस्बे के झंडी मार्ग स्थित शिवा पैलेस में आयोजित निषाद पार्टी की कार्यशाला में पहुंचे प्रदेश के मत्स्य विभाग मंत्री संजय निषाद ने निषाद समाज के लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक मजदूरों और शोषितों को सिर्फ खाना खिलाकर बहलाया, जबकि मौजूदा सरकार ने रोजगार और समृद्धि के लिए खजाना खोल दिया है। मंत्री ने कहा कि सरकार ने बेरोजगारों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। मत्स्य विभाग की अनेक योजनाएं हैं, जिनका लाभ उठाकर निषाद समाज के युवा रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। पूर्व सरकारों पर निषाद बिरादरी को छलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि समाज को मजबूती तभी मिलेगी, जब सभी लोग संगठित होकर आगे बढ़ेंगे।
मंत्री ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर भी जोर दिया और कार्यकर्ताओं से अभी से जुटकर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राधेश्याम निषाद, रविंद्र निषाद, दीपक निषाद समेत बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें