फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला विधानसभा में अपने लिए भी वोट नहीं डाल पाए कांग्रेस प्रत्याशी

विज्ञापन
Neta Ji - फोटो : iStock
विज्ञापन
441 में से 25 बूथों पर एक-एक वोट से करना पड़ा संतोष, नौ सीटों पर नहीं खुला खाता
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। 441 बूथों वाली विधानसभा गोला में कांग्रेस का नौ बूथों पर खाता ही नहीं खुला। 25 बूथों पर एक-एक वोट से संतोष करना पड़ा। वहीं 332 बूथों पर कांग्रेस का वोट दहाई में भी नहीं पहुंचा।
परिसीमन से पहले गोला विधानसभा 139 हैदराबाद विधानसभा के नाम से जानी जाती थी। 1962 में यहां राम भजन शर्मा, 1969 और 1974 में माखनलाल मिश्र, 1980 और 1985 में राम भजन शर्मा विधायक रहे। उसके बाद यहां कांग्रेस का वर्चस्व समाप्त हो गया। 2012 में अरविंद गिरी कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़े और 60871 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं 2017 में सपा और कांग्रेस का एलाइंस होने से कांग्रेस ने यहां कोई प्रत्याशी नहीं उतारा। 2022 के चुनाव में जिस मतदान केंद्र लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज के क्षेत्र में कांग्रेसी प्रत्याशी एवं जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल का निवास आता है, पोलिंग स्टेशन पर महज 102 वोट कांग्रेस के खाते में आए, जबकि नगर में उन्हें 348 वोट मिले।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी खुद अपने लिए वोट नहीं डाल पाए। प्रहलाद पटेल मूल रूप से कस्ता विधानसभा क्षेत्र के मितौली ब्लॉक के अंतर्गत धंसादेसुक गांव के निवासी हैं। इसलिए उन्होंने अपना वोट कस्ता से कांग्रेस प्रत्याशी को तो दिया, लेकिन अपने लिए वोट नहीं कर पाए। (संवाद)
विज्ञापन

काफी खराब स्थिति रही कांग्रेस की
गोला विधानसभा के मिल क्लब बूथ संख्या 157, भुड़वारा 169, बहेरा 261, शंकरपुर 27, खरगापुर 372, दौलतपुर 409, अलीगंज 138, लाल बहादुर शास्त्री स्मारक गोला 238, बगहा 361 पर खाता ही नहीं खुला, वही जलालपुर 176,179, गोंधिया 88,89, कोंधवा 254, भुसौरिया 259, पकड़िया तिलकपुर 16, सीतलपुर ग्रंट 288, बांसगांव 317, त्रिकोलिया 17, कृषक समाज गोला 222, पब्लिक इंटर कॉलेज गोला 213 और 214, झाऊपुर 376 बसतौली 414, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज गोला 234, लक्ष्मणजति 192, मैलानी दो, धिरावा 298, बेलवा 299, राम खेड़ा 351, शहाबुद्दीनपुर 364, बेलाबोझी 323, सिकंदराबाद 335, बिजुआ 30 पर कांग्रेस को एक-एक वोट से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें