फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बाढ़ राहत की तैयारियों का जायजा लिया

विज्ञापन
शारदा बैराज पर बाढ़ का जायजा लेते कमिश्नर रंजन कुमार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद के नोडल अधिकारी व मंडलायुक्त रंजन कुमार शनिवार को सुबह चार दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। नोडल अधिकारी ने पहले दिन शारदानगर में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के निरीक्षण भवन में बाढ़ से निपटने के लिए की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की और बैराज का निरीक्षण कर जलस्तर के बारे में जानकारी ली। अधिशासी अभियंता (बाढ़ खंड) राजीव कुमार ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए बनाई गई परियोजनाओं का विवरण पेश किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने मौजूद अधिकारियों से शारदा के बाएं एवं दाएं किनारे पर बसे गांव की संख्या और तहसीलवार प्रभावित गांवों की संख्या जानकर उन्हें वितरित की जाने वाली राहत सामग्री के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पांच वर्षों में जनपद में स्वीकृत बाढ़ विरोधी परियोजनाओं की संख्या एवं अद्यतन स्थिति जानी। बैठक में डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया, सीएमओ डॉ शैलेंद्र भटनागर, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एएसपी अरुण कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता बाढ़ खंड डीके सिंह, एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे। इसके बाद नोडल अधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष पहुंचकर शारदा बैराज ऑटोमेशन प्रोजेक्ट व बैराज का जायजा लिया और बैराज का संचालन, गेटों के ऑपरेशन की जानकारी लेकर संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।
--
नोडल अधिकारी ने देखी बाढ़ परियोजनाएं, बाढ़ पीड़ितों की जानी समस्याएं
तिकुनियां। नोडल अधिकारी ने मोहाना व कौड़ियाला नदी के दाएं किनारे पर स्थित बड़े गुरुद्वारे तक कटाव निरोधक कार्य की परियोजना देखी। इस दौरान उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से बातचीत कर परियोजना के बन जाने से होने वाले लाभों की जानकारी ली। बताते चलें कि इस परियोजना की लागत 992.45 लाख है। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड राजीव कुमार ने इस परियोजना में किए गए कार्यो (इसी बैग, जिओ बैग, परक्यूपाइन व लांचिंग एप्रेन) की जानकारी दी। इसके बाद वह ग्राम खैरटिया के मजरा नया पिंड पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की एक-एक कर समस्याएं सुनी और मौजूद अधिकारियों को निस्तारण कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें