फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन क्रय एजेंसियों के 27 क्रय केंद्र प्रभारियों को शोकाज नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सरकारी धान खरीद के डाटा की समीक्षा करने के बाद पांच से कम किसानों से खरीद करने वाले तीन क्रय एजेंसियों के 27 केंद्र प्रभारियों को शोकॉज नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। यूपीएसएस के दो, पीसीयू के चार, पीसीएफ के 21 क्रय केंद्रों पर अभी तक पांच से भी कम किसानों से धान खरीद की गई है, जिससे संबंधित एजेंसियों के जिला प्रबंधकों से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि क्रय केंद्रों पर इतनी कम संख्या में किसानों से धान खरीद होना, यह साबित करता है कि धान खरीद में संबंधित क्रय केंद्र प्रभारियों द्वारा अपेक्षित रुचि नहीं ली जा रही है। यह स्थिति सरकारी की मंशा के खिलाफ है। उन्होंने संबंधित क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधक को निर्देश दिए कि संबंधित क्रय केंद्र प्रभारियों का स्पष्टीकरण दो दिन के अंदर प्राप्त कर उनके समक्ष प्रस्तुत करें, कि उनके द्वारा इतने कम किसानों से धान खरीद क्यों की गई है। डीएम ने बताया कि प्रतिदिन 5500 से 6000 एमटी धान की खरीद किसानों से क्रय केंद्र के जरिए की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि किसी किसान को धान बेचने में असुविधा हो, तो वह क्रय केंद्र पर लगे बैनर ऊपर अंकित नंबरों पर सूचना दें। आवश्यकतानुसार एसडीएम एवं एडीएम को भी सूचना देकर अपनी समस्या का निदान कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें