फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3302 आंगनबाड़ी वर्करों को मिली स्मार्टफोन की सौगात

विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर को स्मार्टफोन देते डीएम अरविंद कुमार चौरसिया। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अब आंगनबाड़ी वर्कर भी हाईटेक हो जाएंगी, क्योंकि खीरी की 3302 आंगनबाड़ी वर्करों को प्रदेश सरकार ने स्मार्टफोन की सौगात दी है। मंगलवार को जिला प्रशासन के तत्वावधान में कलक्ट्रेट समेत जिले के सभी ब्लॉकों में समारोह कर आंगनबाड़ी वर्करों को स्मार्टफोन बांटे गए। कार्यक्रम की शुरुआत में लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने आंगनबाड़ी वर्करों के साथ देखा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक मंजू त्यागी ने कहा कि स्मार्टफोन मिलने से आंगनबाड़ी वर्करों को काम करने में सुविधा होगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में ज्यादा पारदर्शिता आएगी। डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा कि स्मार्टफोन से लैस होने के बाद बच्चों के पुष्टाहार और देखभाल समेत आंगनबाड़ी से संचालित होने वाली योजनाओं को ज्यादा प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकेगा। जिले में चिह्नित सैम व मैम श्रेणी के बच्चों के घरों में पोषण वाटिका की स्थापना कराने में जुट जाएं। 20 प्रतिशत चयनित बच्चों के अभिभावकों को बीजों का वितरण किया जा चुका है। शेष परिवारों में वितरण होना अभी शेष है, जिसे जल्द पूर्ण करें। ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों की समाज में महती भूमिका है। स्मार्टफोन उनके कामों को सहजता प्रदान करेगी। चेयरमैन नपाप निरुपमा बाजपेई, ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, डीसीबी डायरेक्टर डॉ. अभिमन्यु मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि अंबरीश सिंह आदि मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार को ब्लाक कुंभी सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। ब्लॉक सभागार में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विमल कुमार वर्मा और विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि जवाहर वर्मा ने पोषण अभियान के तहत 40 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए।
विज्ञापन

पलियाकलां ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ डॉ. विनय कुमार मिश्र, विधायक प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रिंटू शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन का वितरण किया।
निघासन भाजपा नेता आशीष मिश्रा मोनू ने करीब 15 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल दिया। इस दौरान बीडिओ राकेश सिंह, जेई ओमवीर सिंह, सचिव सुनील पकंज के अलावा सीडीपीओ मंजू रानी, प्रधानपति चंद्रहास, दरवेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें