पलिया शारदा नदी में छलांग लगाने वाले वृद्ध से जानकारी लेते लोग। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। शारदा नदी पुल पर एक वृद्ध ने बृहस्पतिवार को नदी में छलांग लगा दी। नदी किनारे बैठे लोगों ने जब बुजुर्ग को कूदते देखा, तो नदी में कूदकर उनकी जान बचाई।
जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर निवासी गंगाराम के 60 वर्षीय पुत्र जगदीश ने शारदा नदी पुल से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि, श्रीनगर गांव के उत्तम कुमार, अंजेश कुमार, बुद्ध राम व विचार आदि नदी किनारे बैठे थे। वृद्ध के कूदने पर वह आनन-फानन में नदी में कूदे और नदी में बह रहे वृद्ध को किसी तरह से बाहर सकुशल निकाल लिया। वृद्ध ने बताया कि भीरा में वह एक जगह अपनी रिश्तेदारी में आया था। परिजन से वह बहुत परेशान है जिसके कारण ही वह नदी में कूदे हैं।
उधर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वृद्ध काफी नशे में था और पुल पर ही अपने कपड़े उतारकर नदी में छलांग लगा दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को पकड़कर परिजन को सूचना दी है।